top of page

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (महाराष्ट्र पुलिस, नागपुर) के पद पर कार्यरत, हिन्दी/मराठी लेखक संजय भिकाजी पांडे ने बी.एस.सी, एम.बी.ए(व्यवसाय) तक की शिक्षा हासिल की है। संजय जी द्वारा लिखित रचनाएँ तरुण भारत, महाराष्ट्र टाइम्स, पुण्यनगरी, सकाळ, लोकप्रभा आदि में नियमित प्रकाशित होती रहती हैं। इन्होंने निंबध स्पर्धा, काव्यवाचन और काव्यलेखन प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार प्राप्त किये हैं। इन्हें महाराष्ट्र पुलिस महासंचालक, मुंबई द्वारा इनकी गुणवत्तापूर्ण सेवा के लिए सम्मान चिन्ह भी दिया जा चुका है। संजय जी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बहुत से पुरुस्कारों से नवाज़ा जा चुका है। जिनमें निम्न पुरूस्कार प्रमुख हैं: साहित्य रत्न राष्ट्रीय समता पुरस्कार, राज्यस्तरीय त्रिम्बक समीक्षा ग्रंथ पुरस्कार, साप्ताहिक वार्तादीप मुंबई काव्यस्पर्धा में द्वितीय पुरस्कार, व्हिजन नेक्स्ट नागपुर निबंध स्पर्धा में सम्मान, संताजी प्रतिष्ठान नागपुर काव्यस्पर्धा में पुरस्कार, रसिकराज सांस्कृतिक संस्था नागपुर काव्यवाचन स्पर्धा में पुरस्कार, लेखणी माझी देखणी शिवजयंती दिन आयोजित स्पर्धा में पुरस्कार, शब्दवेली साहित्य समूह इंग्रजी स्लोगन स्पर्धा में तिसरा क्रमांक, घे भरारी साहित्य संमेलन में उत्कृष्ट काव्यवाचन प्रमाणपत्र, लेखणी माझी देखणी माँ जिजाऊ राज्यस्तरीय चारोळी स्पर्धा में प्रथम क्रमांक, गिताई काव्य संग्रह को राज्यस्तरीय चन्द्रभागा काव्य पुरस्कार, गिताई काव्यसंग्रह को धुले यहाँ महाकवी कालीदास पुरस्कार, पोएट्री मॅरेथॉन, ठाणे यहाँ सहभाग, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, विराटनगर की ओरसे साहित्य भूषण सम्मान, मानवाधिकार संघठन नई दिल्ली की ओर से समाज गौरव पुरस्कार, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, विराटनगर की ओर से साहित्य साधक सम्मान, स्टोरी मिरर, सप्ताह के लेखक।

Sanvedana

SKU: RM020006
₹169.00Price
  •  

bottom of page