top of page

समंदर - द ओशन अंशु हर्ष का कविता संग्रह है जिसमें उनकी कविताओं का अंग्रेजी अनुवाद भी है।

अमेरिका की यात्रा के दौरान मित्र से प्रेरणा मिली कि अमेरिका आपकी कविता अंग्रेजी में पढ़ना और समझना चाहता है , इनका ट्रांसलेशन करवाइये। उसी विचार से प्रेरित हो कर यह संकलन तैयार हुआ है।

दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व डीन डॉ माला श्री लाल ने भी अंग्रेजी अनुवाद के लिए प्रेरित किया।

राजस्थान विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के पूर्व हेड ऑफ डिपार्टमेंट अशोक तिवारी जी ने एक एक शब्द को ,भाव को जानकार ये अनुवाद किया है।

समंदर का कवर मनीष मूंदड़ा की बनायीं हुई पेंटिंग है।

--

 

अंशु हर्ष पिछले 13 वर्षों से लेखन और साहित्य के क्षेत्र मे सक्रिय है और 9 वर्षों से सिम्पली जयपुर मैगज़ीन व वौइस् ऑफ जयपुर की पब्लिशर और संपादक है। जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल में 20152019 में बतौर स्पीकर शिरकत कर चुकी है। कविताएं लिखने की शौकीन अंशु हर दिन नई कविता रचती है। 2013 में पहला कविता संग्रह "शब्दों का समंदर" प्रकाशित हुआ 2019 में दूसरा संस्करण प्रकाशित हुआ। "ए प्लेटोनिक लव" दूसरा कविता संग्रह 2021 में प्रकाशित हुआ।

मुक्ताकाश 51 कविमन संग्रह का सम्पादन 2018 में एक नया मुक्ताकाश दस कविमन संग्रह का सम्पादन 2020 में किया। पंडित विजय शंकर मेहता -जीवन प्रबंधन गुरु उज्जैन की किताब "कोरोना जंग की सप्तपदी" का संपादन 2020 में अंशु हर्ष द्वारा किया गया।

Samandar

SKU: RM45896542
₹149.00Price
  •  

bottom of page