कठिन समय के दौरान, कभी न कभी निराश और हतोत्साहित होना स्वाभाविक है। ‘नया सवेरा’ निराशा भरे पल में आशा दिखाने वाली सरल भाषा में लिखी प्रेरक कविताओं का संकलन है। कठिनायों का सामना करते हुए हम जब सफलता का एक रास्ता बनाते हैं तो कई लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनते हैं। मुश्किल हालातों में हम कई बार खुद को आत्मप्रेरित रख पाने में विफल हो जाते हैं। इस किताब की प्रस्तुति पाठकों को में नया जोश भरेगी, और निराशा को पछाड़ते हुए अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी।
---
डॉ. अजय सिंह सौर ऊर्जा तकनीकी में एक शोधकर्ता के रूप जर्मनी में कार्यरत हैं। आईआईटी दिल्ली से इंजीनिरिंग करने के बाद उन्होंने जर्मनी के Technical University of Munich से डॉक्टर की उपाधि हासिल की। एक इंजीनियर और शोधकर्ता होने के बावजूद उनका अपने देश और अपनी मातृभाषा के लिए लगाव बहुत गहरा है। विदेश में रहकर भी हिंदी कवितायेँ और शायरी लिखना और पढ़ना उनका पसंदीदा शौक है।
top of page
SKU: RM4586325
₹149.00Price
bottom of page