श्री रमेश सिंह यादव का जन्म 8 सितंबर, 1983 ईo को पक्खनपुर, बुढ़ानपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।
शिक्षा: प्रारंभिक शिक्षा गाँव में ही हुई। आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय, कृषि और प्रौद्योगिकी, कुमारगंज, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश से स्नातक और काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, भारत से कीट एवं कृषि जन्तु विज्ञान में स्नातकोत्तर किया। यहीं से कृषि जंतु विज्ञान विभाग में पी. एच. डी. में लगभग 2 वर्षों से ज्यादा अवधि तक शोध कार्य किया परन्तु दुर्भाग्यवश शोध को छोड़ना पड़ा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, भारत के कीट एवं कृषि जंतु विज्ञान विभाग में 2 वर्षों से ज्यादा समय तक वरिष्ठ अनुसंधान फेलो भी रहे। कृषि वैज्ञानिक चयन मण्डल (ICAR, नई दिल्ली) से लेक्चररशिप के लिए दो बार राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा तथा कृषि वैज्ञानिक का साक्षात्कार का भी सामना किया। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश सरकार के परिषदीय विद्यालय में अध्यापक हूँ। 4 पुस्तकें और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के 2 दर्जन से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं।
पुरस्कार व सम्मान: युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, साइंटिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार, उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार(प्रखण्ड स्तर), टीचर इनोवेशन अवार्ड (सांत्वना पुरस्कार).
अभिरुचि: अध्यापन, शोध व लेखन
रचनायें: 'सोनपरी' (एक लघु महाकाव्य) और 'भोजपुरी काव्य कलरव' प्रकाशनार्थ
top of page
SKU: RM456852
₹129.00Price
bottom of page