top of page

जूनियर कॉलेज, बेंगलुरु में हिन्दी की व्याख्याता (Lecturer), वरिष्ठ हिन्दी लेखिका डॉ. कविता पनिया ने बी.ए (B.A), एम.ए (MA), बी.एड (B.Ed), एम.फिल (M.Phil), पीएच.डी (Ph.D) की शिक्षा हासिल की है। फ़िलहाल डॉ. कविता जूनियर कॉलेज, बेंगलुरु में हिन्दी की व्याख्याता (Lecturer) के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें कई महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है जिनमें 'सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान', 'साहित्य साधक सम्मान', 'काव्य सौन्दर्य सम्मान' एवं 'साहित्य प्रहरी सम्मान' प्रमुख हैं। आकाशवाणी बेंगलुरु से वार्ता एवं कविताएँ भी प्रसारित हो चुकी हैं। इनकी लिखी पुस्तकों में काव्य संग्रह 'कवितांशु' हर उम्मीद एक नई शुरुआत, साझा काव्य संग्रह एहसास, काव्य सौन्दर्य, भारत नेपाल काव्य सेतु, काव्य धारा, विवान, इन्नर आदि हैं। डॉ. कविता द्वारा निरन्तर काव्य गोष्ठियों एवं कविसम्मेलनों में काव्य पाठ किया जाता रहता है। अनेक लिटरेचर फेस्टिवल में कविता पाठ, राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय संगोष्टियों में प्रपत्र वाचन एवं साहित्य आजतक के 'माइक के लाल' आदि भी इनकी उपलब्धियों में शामिल हैं। इनके लिखे लेख कई राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

Kavimitra

SKU: RM256530
₹179.00 Regular Price
₹156.00Sale Price
  •  

bottom of page