सहायक प्राध्यापक (हिन्दी) के पद पर कार्यरत, युवा हिन्दी लेखिका डॉ. शैलजा सैली पंजाब ने गुरू नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से एम.ए (हिन्दी) एम.फिल एवं पीएच.डी (Ph.D) की शिक्षा हासिल की है। डॉ. शैलजा वर्ष 1995 में 'राजीव गाँधी राष्ट्रीय युवा कवि' सम्मान के प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत की जा चुकी हैं। साथ ही नई दिल्ली दिशा साहित्य मंच, सुजानपुर एवं त्रिवेणी साहित्य अकादमी, जालंधर द्वारा भी इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. शैलजा की रचनाएँ अमर उजाला, दिव्य हिमाचल, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक सवेरा, उत्तर प्रदेश, दैनिक ट्रिब्यून, हिमाचल दस्तक जैसे प्रमुख समाचार पत्रों-पत्रिकाओं में निरन्तर प्रकाशित होती रहती हैं। आकाशवाणी जालंधर से इनकी लिखी कविताएँ तथा वार्ता भी प्रसारित हो चुकी हैं। डॉ. शैलजा पंजाब के मशहूर, वरिष्ठ कथाकार सैली बलजीत की ज्येष्ठ सन्तान हैं। बहुत जल्द इनका 'पंजाब के हिन्दी साहित्य की चिन्तनधारा में प्रमुख चिन्तकों का अवदान' पी.एच.डी. शोध प्रकाशित होगा। इनकी अन्य पुस्तकों में कथाकार सतीश जमाली (लघुशोध ग्रंथ) ‘शिखरों का स्पर्श’ एवं ‘कविता कहो ज़िन्दगी’ में कविताएँ संकलित (संपादित कविता संग्रह) शामिल हैं।
SKU: RM36523
₹169.00 Regular Price
₹159.00Sale Price