आबरा का डाबरा नाटक एक स्किज़ोफ्रेनिक लड़की 'अदा' के दिमाग में झाँकती हुई खिड़की है जिसे प्रेम अपने भीतर बसे अंधेरों से रूबरू कराता है। अदा इस नाटक की सूत्रधार है जिसे लोगों की ज़िल्लत अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए मजबूर करती है। इस नाटक की नीव एक बातचीत है जो अदा और उसकी काउंसलर के बीच हो रही है जहाँ अदा अपने अनुभवों को कुरेदते हुए समझती है कि ज़्यादातर बाहर वही घटता है जो भीतर गुज़र रहा हो, अपने भीतर।
Aabra Ka Dabra
SKU: RM000133
₹199.00Price

