top of page

यह कहानी प्रमुखत: चार लड़कियों - अनुषा, उर्मी, आफिया और रेचल के इर्द-गिर्द घूमती है जो मुंबई में मिलकर एक फ्लॅट साझा करती हैं। यह कहानी समय की ढलान पर उन चारों के बीच में पनपे दोस्ती के पाक रिश्ते की है। यह कहानी उनके पैरों में बंधी सामाजिक जंजीरों को तोड़कर आजाद हो जाने के संघर्ष की है। यह कहानी देश की प्रत्येक अंतिम स्त्री को उसके हक़ और हैसियत से अवगत कराने के उद्देश्य से उनके द्वारा संस्थापित एक माध्यम ‘A.U.R.A’ की है। यह कहानी ‘A.U.R.A’ के समाज की बांझ जमीन पर बदलाव और आंदोलन की फसल उगाने की उनकी जद्दोजहद की है। यह कहानी बदकिस्मती की मारी एक लड़की ‘तुली’ की भी है जो गुमशुदा है। यह उस मामूली सी लड़की की गुमशुदगी से बेपरवाह निष्ठुर समाज और सिस्टम की कहानी है। यह उसी मामूली सी लड़की को ढूंढ निकालने के लिए A.U.R.A के ऐसे जुनून की कहानी है जो उन्हें मुंबई से अररिया तक खींच लाता है। यह देश की लचर और लाचार पुलिस व्यवस्था को फर्ज़ का आईना दिखाए जाने की कहानी है। यह कहानी हैवानियत के उस रसातल की भी है जहाँ आए-दिन मुफ़लिसी से त्रस्त लाचार लड़कियाँ जबरन धकेली जा रही हैं। यह अपने असल और घिनौने अक्स से समाज के साक्षात्कार की कहानी है। यह ‘A.U.R.A’ के ‘A.U.R.A.T’ बन जाने की कहानी है।

    A.U.R.A.T (AURAT)

    SKU: RM1452369
    ₹399.00Price
    •  

    bottom of page