पेश करता हूँ आपके सामने श्रृंगार, वीर और करूणा रस से बनी कुछ कविताँए / ज़िन्दगी की सीढ़ियों के उतार चढ़ाव ने बहुत कुछ सिखाया, कभी पहली मंज़िल तो कभी तीसवी मंज़िल औंधे मुंह के बल है गिराया / इन प्रभावी अनुभवों ने शब्दों में पिरोकर कविता और शायरी का रुख लिया /
समय चलता गया फूल की तरह पुराने रिश्ते मुरझाते गए और नये ज़िन्दगी महकाते चले गए / इस किताब में चार सिक्कों का हिसाब लगाते-लगाते ‘ जिस्म की बेड़ियों में बन्दा वो राज़ ’ भी हमने खोला...
---
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) युवा हिन्दी लेखक कपिल असनानी अजमेर, राजस्थान से ताल्लुक़ रखते हैं। इन्होंने अपनी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा अजमेर स्थित सेंट स्टीफ़ंस स्कूल (St. Stephens School, Ajmer) से प्राप्त की है। ततपश्चात् चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की शिक्षा वर्ष 2015 से 2018 में 'इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया' (ICAI - The Institute of Chartered Accountants of India) से हासिल की है। इन्होंने 'बिग 4' नामक लेखांकन फर्म में कार्य भी किया है। कपिल जी वर्तमान में बहरीन (गल्फ) में स्थित 'बिग 4' लेखांकान फर्म में ही मुख्य सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहें हैं।

