सेंट पीटर्सबर्ग हाई स्कूल जहाँ एक जादूगरनी राज करती है, जहाँ आदम-पिशाच, आदम -भेडियो और आदम-चिमगादड तहलका मचाते है, जहां इंसानों के आने की और एक महा युद्ध होने की भविष्यवाणी की गयी है | रूस का सेंट पीटर्सबर्ग हाई स्कूल एक ऐसा स्कूल है जो दुनिया की नज़रो में अदृश्य है और जहाँ अगर कोई सात दिन बिता लेता है तो वह अलीना के शाप से बंद जाता है और मजबूरन स्कूल आने के लिए शापित हो जाता है | सेंट पीटर्सबर्ग हाई स्कूल की कहानी उन पाठको के लिए है जो सच में एक दिलचस्प साइंस फिक्शन उपन्यास पढना चाहते है | यह उपन्यास ख़ासकर उन पाठको के लिए है जो साइंस फिक्शन फिल्मो सी प्रभावित है और उन्हें एक किताब के रूप में पढना पसंद करते है | इस कहानी का मुख रोचक विषय जादूगरनी “अलीना” का शाप है | इसे पढ़ते वक्त पाठक यह जानने की लालसा रखता है की जादूगरनी अलीना का शाप कैसे टूटता है और जादूगरनी अलीना के साम्राज्य का अंत कैसे होता है | कहानी में लिसा टर्नर मुख्य किरदार में है | लिसा टर्नर कैसे अपनी नानी के द्वारा बनायी गयी कलाकृतियों के रहस्यों को उजागर करती है और कैसे उनमे छिपे संदेशो को पढ़कर अलीना के शाप का अंत करती है, यह देखने लायक है | किताब में पीटर एक ऐसा किरदार है जो मेरा सबसे चहेता है | वह जिस तरह से बढ़ते वक्त के साथ रहस्यों को उजागर करता है यह सच में रोचक है |
top of page
bottom of page

