महा कवि गोस्वामी तुलसी दास द्वारा लिखित राम चरित मानस दुनिया का एक मात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसका पिछले पाँच सौ वर्षों से लाखो घरों में नियमित रूप से नित्य पाठन किया जाता है, इसका सस्वर पाठन कर असंख्य लोगो को आज भी सुनाया जाता है, भगवान राम का चरित्र अनन्य है, भगवान तो अजर, अमर, और अजन्मे हैं.
भगवान राम तो कण कण में व्याप्त हैं, शायद यह दुनिया में मनुष्य जीवन की उत्पत्ति से लेकर अंत तक के जीवन का सटीक एव: आदर्श विवरण है, ऐसा ग्रंथ मैंने तो सुना नहीं, जिसका पाँच सौ बर्षो से अधिक से नित्य सस्वर पाठन किया जाता हो, इसके अतिरिक्त उस समय तक हमारे धार्मिक ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखे हुये थे, तथा उनका तब तक भारत की प्राकृतिक भाषाओं या हिंदी में भी अनुवाद नहीं किया गया था.
Ramcharitmanas Katha
SKU: RM000255
₹269.00Price

