ज्योत्स्ना का जन्म देश की राजधानी और केंद्र प्रशाशित प्रदेश नई दिल्ली में हुआ। हालांकि, जड़ें सदैव अपनी मात्रभूमि उत्तराखंड से जुड़ी रही है। शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने के लिए दिल्ली, हरियाणा,उत्तरप्रदेश, जैसे विभिन्न राज्यों में आना जाना होता रहा। इन्होने journalism and Mass Communication विषय से स्नातक, मास्टर्स ऑर एम फिल की डिग्री प्राप्त की है। कुछ समय के लिए इन्होंने शिक्षण जगत और सामुदायिक रेडियो के लिए भी काम किया। अपनी पढ़ाई के दौरान ही लिखने में रुची पैदा हुई और लिखना आरंभ किया। शुरुआती दिनों में लेखन केवल कविताओं तक सीमित था पर अब शायरी और कहानी लेखन पर भी काम जारी है। साहित्य, उपन्यास, कहानियां ऑर पटकथाएँ पढ़ना भी इनका शौक है जिनसे कई बार ये कुछ नया लिखने की प्रेरणा लेती है। इनकी कविता एवं शायरी पर यह पहली किताब है। इसके अलावा ये poetic_sana के नाम से Instagram पेज भी चलाती है।
top of page
bottom of page

