"मिसअंडरस्टैंडिंग" क़िस्से - कहानियों का वो सफ़र है, जहाँ बचपन की यादें हैं, तो स्कूल की मस्ती भी है। दोस्तों की शरारत है, तो माँ की डांट भी है। दादाजी का प्यार है, तो दादी का दुलार भी। नौकरी की जद्दोजहद है, तो एंट्रेप्रेनुएरशिप का जज़्बा भी। प्यार, ब्रेकअप और फिर खोए हुए प्यार को पा लेने की ख़ुशी भी है। ये आप को एक ऐसे इमोशनल रोलर कोस्टर राइड पर ले जाएगी, जहाँ आप हर रिलेशनशिप और उसकी अहमियत को समझ पाएंगे। यहाँ आप को पापा के ना होने की कमी भी खलेगी और एक माँ का पापा बन कर सभी ज़िम्मेदारियाँ निभाता हुआ क़िरदार भी दिखेगा। एक राइटर के तौर पर मेरी ये पहली कोशिश है अपनी कल्पना को शब्दों के ज़रिए आप तक लाने की। शुक्रिया "राजमंगल प्रकाशन" का, जिन्होंने मुझे ये मौक़ा दिया कि मैं अपनी सोच को आप तक ला सका हूँ। दुनिया में जितनी भी ख़ुश्बू मौजूद है, व्यक्तिगत तौर पर मुझे नए क़िताब की ख़ुश्बू सबसे अच्छी लगती है। अगर आप भी ऐसा मानते हैं, तो इसके हर पन्ने पर मेरी लिखावट की ख़ुश्बू मौजूद है। अगर आप इसे महसूस कर पा रहे हैं, तो मेरा लिखना सार्थक है। शुक्रिया।
top of page
bottom of page

