पीताम्बादाम सराफ - मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी पीताम्बरवास सराफ का जन्म 27 जून 1943 ई० को मध्य प्रवेश के जिला हरदा के अन्तर्गत टिमरनी में हुआ। इन्होंने एम ए. एल. एल. बी. तब शिक्षा प्राप्त की। साहित्य के प्रति विशेष रुचि होने के कारण साहित्य का सृजन होना स्वाभाविक ही है। अपनी अनुभूतियों को इन्होंने गीत, गजल, कविता, कहानी के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी, राजस्थान साहित्य अकादमी, हरियाणा साहित्य अकादमी एवं मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति, इंदौर के द्वारा इनकी रचनाएँ प्रकाशित आकाशवाणी एवं दूरदर्शन, भोपाल से इनकी रचनाएँ प्रसारित ।
इनकी अब तक प्रकाशित रचनाएँ हैं- सीपियों के मोती (गीत संग्रह) खड़खड़ा रहे हैं पत्ते (गजल संग्रह) अकेला सच (कविता संग्रह) जमानें हैं मेरे (गीत संग्रह) समन्दर तरंगों का (गीत संग्रह) रात एक एहसास (कविता संग्रह) झूठ सच (कविता संग्रह) गीत मेरे यूँ ही नहीं हैं (गीत संग्रह) विरासत (कहानी संग्रह) राष्ट्रीय स्तर की करीब 30 पत्रिकाओं में इनकी रचनाओं का प्रकाशन ।

