ब्रह्मांड और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नित नई खोजें मनुष्यों के मन मस्तिष्क में उठने वाले घोर कौतूहल का ही परिणाम हैं। मनुष्य सदा से ही यह जानने का इच्छुक रहा है कि आखिर उसका अस्तित्व जहां है, वह किस प्रयोजन से उत्पन्न हुआ है ,किन बलों द्वारा नियंत्रित किया जाता है और आखिर उस असीम विशाल संरचना का अन्तिम गन्तव्य क्या है?
यह प्रश्न सिर्फ आधुनिक मनुष्य के मन में ही नहीं उपजे हैं वरन् जबसे मनुष्य में चेतना का विकास हुआ है तबसे अस्तित्व में हैं। अतः ब्रह्मांड और अंतरिक्ष के रहस्यों की खोजें और उन्हें समझने की कोशिशें लंबे समय से चली आ रही हैं। ब्रह्मांड को वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोणों से समझने के ऐसे ही कुछ प्रयास डॉ निशा गुप्ता और डॉ अजय गुप्ता द्वारा किए गए हैं।
Mantra & Multiverse (Yatra Ananta)
SKU: RM000292
₹399.00Price

