भारतीय काव्य-परम्परा में कुछ नाम सूर्य की भाँति उदित होते हैं और युगों तक आलोकित रहते हैं। कुछ नाम दीपक की लौ की तरह सीमित क्षेत्र को प्रकाश देते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं जो स्वयं दीप्त न दिखते हुए भी प्रकाश की निरन्तरता बनाए रखते हैं। माण्डवी उन्हीं नामों में से एक हैं। रामचरितमानस और वाल्मीकि रामायण में उनका उल्लेख है, पर विस्तार से उनके बारे में नहीं बताया गया है। इन ग्रन्थों में कथा आगे बढ़ती रहती है राम के वन-गमन की, सीता की अग्नि-परीक्षा की, लक्ष्मण के त्याग की, भरत के धर्म की। परन्तु इस समूचे प्रवाह के बीच एक स्त्री है जो न प्रश्न करती है, न प्रतिवाद; न दृश्य में आगे आती है, न इतिहास में अपना अधिकार माँगती है। वह केवल और केवल निभाती है.... वह है 'माण्डवी'।
---
डॉ. कैलाश नाथ गुप्ता (एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी., एफ.सी.सी.पी.अमेरिका) चेस्ट रोग,क्रिटिकल केयर एवं स्लीप मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.कैलाश नाथ गुप्ता एक प्रतिष्ठित एवं अत्यंत अनुभवी चेस्ट रोग विशेषज्ञ हैं।वर्तमान में वे द्वारका एवं नजफगढ़, नई दिल्ली स्थित “सेंटर फॉर चेस्ट डिजीज” के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, जहाँ वे आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और उच्च स्तरीय देखभाल के माध्यम से मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। डॉ.गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत अमेरिका एवं ग्रीस (यूनान) से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने वर्ष 2016 में “सेंटर फॉर चेस्ट डिजीज” की स्थापना की, जो आज उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। वे अस्थमा, टीबी, फेफड़ों के संक्रमण, स्लीप एपनिया तथा अन्य श्वसन समस्याओं के उपचार में विशेष रूप से निपुण हैं। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी डॉ.गुप्ता का योगदान उल्लेखनीय है। वर्ष 2018 में उन्होंने “वृहनला फाउंडेशन” की स्थापना की, जो किन्नर समाज को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराता है। डॉ.गुप्ता HEALTH TRENDS त्रैमासिक स्वास्थ्य पत्रिका के मुख्य संपादक भी हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है। सम्मान एवं पुरस्कार डॉ.गुप्ता को देश-विदेश से अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्रमुख हैं- मेडिकल प्राइड अवार्ड (2014), राष्ट्र गौरव सम्मान (2015), परम चिकित्सक अवार्ड (2017), पल्मोनोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर (2018) तथा कोविड वारियर अवार्ड (2021) इत्यादि |
top of page
SKU: RM000236
₹159.00Price
bottom of page

