भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT DELHI) में शोधार्थी (Ph.D), युवा हिन्दी लेखक धर्मेंद्र जांगड़ा हरियाणा के जिला जींद स्थित गाँव गतौली से ताल्लुक़ रखते हैं। शुरूआती शिक्षा स्वामी दयानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय जींद से वर्ष 2004 में एवं वर्ष 2010 में प्रौद्योगिकी (यांत्रिक अभियांत्रिकी) में स्नातक की उपाधि, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की। वर्ष 2012 में प्रौद्योगिकी (यांत्रिक अभियांत्रिकी) परास्नातक की उपाधि, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (NIT Kurukshetra) से उत्तीर्ण की। वर्ष 2016 से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT DELHI) में शोधार्थी हैं। प्रस्तुत पुस्तक में युवा लेखक मैनेंद्र एवं मो. स्वलेहीन खान ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैनेंद्र जी ने वर्ष 2009 में प्रौद्योगिकी (यांत्रिक अभियांत्रिकी) में स्नातक की उपाधि, छत्रपति शिवजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से एवं वर्ष 2014 में प्रौद्योगिकी (यांत्रिक अभियांत्रिकी) निष्णात की उपाधि, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) से उत्तीर्ण की है। वर्ष 2015 से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT DELHI) में शोधार्थी हैं।
top of page
bottom of page

