यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत निर्धारित नवीन पाठ्यक्रम और मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा स्नातक स्तर के छात्रों के लिए सुझाए गए पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार की गई है। पुस्तक में व्यावसायिक (वर्मी कम्पोस्टिंग) विषय से संबंधित समस्त विषयवस्तु को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे छात्र विषय को सहजता से समझ सकें और उसमें रुचि विकसित कर सकें।
This book has been prepared in accordance with the new curriculum prescribed under the National Education Policy (NEP) and the syllabus recommended for undergraduate students by the Department of Higher Education, Government of Madhya Pradesh, Bhopal. The entire content related to the vocational subject (Vermicomposting) is presented in a simple and interesting manner, enabling students to understand the subject easily and develop an interest in it.
---
डॉ. पूर्णिमा ब्योहार पर्यावरण विज्ञान की वरिष्ठ शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं लेखिका हैं। आपने पर्यावरण संरक्षण, वर्मीकम्पोस्टिंग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल एवं वायु प्रदूषण तथा सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। आपके 20 से अधिक शोध पत्र, 3 पुस्तक अध्याय, 1 पुस्तक एवं 1 पेटेंट प्रकाशित हैं। अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सक्रिय सहभागिता के साथ आप विभिन्न वैज्ञानिक एवं सामाजिक संस्थाओं की आजीवन सदस्य हैं। पर्यावरण जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में आपका योगदान प्रेरणादायी है।
---
डॉ. रेनू पाठक सूक्ष्मजीव विज्ञान की वरिष्ठ शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं समाजसेवी हैं। आपको उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं शैक्षणिक प्रशासन के क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त है। आपके अनेक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं तथा आपने विभिन्न पुस्तक अध्यायों एवं शैक्षणिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, विज्ञान प्रसार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी आपकी सक्रिय सहभागिता रही है। सरल एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ ज्ञान के प्रसार हेतु समर्पित डॉ. पाठक का यह लेखन पाठकों को विषय की गहन एवं व्यावहारिक समझ प्रदान करने का प्रयास है।
top of page
₹229.00Price
bottom of page

