ज्यादा जोगी, मठ उजाड़ या आधा तीतर, आधा बटेर और भी बहुत कुछ अनदेखा, अनसुना छुपा है इस अनोखी पोटली में - "हर शाख़ पर उल्लू बैठा है"
--
मुकुल रंजन बतौर लेखक-निर्देशक क़रीबन् तीन दशक से मुम्बई के मनोरंजन उद्योग से जुड़े हुए हैं। भागलपुर में कॉलेज में पढ़ने के दौरान इनके लेख और कहानियाँ हिन्दी एवं अंग्रेज़ी की विभिन्न पत्रिकाओं तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते थे। इनके लेख और कहानियाँ स्थानीय रेडियो स्टेशन पर भी इनकी ख़ुद की आवाज़ में प्रसारित होते रहते थे। बाद में, अपने प्रोफेसर पिता के सुझाव पर मुकुल ने मुम्बई के भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। दरअसल, ये हमेशा से फ़सानाख़्वाँ बनना चाहते थे। इसी वजह से इन्होंने मुम्बई में पत्रकार का काम करने के बजाए एक पटकथा लेखक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स का निर्देशन भी किया है। मुकुल रंजन ने चकरघिन्नी, महाचक्रवात (Super Cyclone), रजनी, कलिंग कथा, आज का छत्तीसगढ़, महायात्रा, द लिट्ल जीनियस(The Little Genius), बीपीएल सुपरस्टार्स (BPL Superstars) जैसी फिल्मों तथा टी वी शोज का पटकथा लेखन अथवा निर्देशन अथवा दोनों किया है। मुकुल कई वर्षों तक स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports / Star India) टी वी चैनल के इन-हाउस स्क्रिप्ट राइटर रह चुके हैं।
top of page
SKU: RM000231
₹329.00Price
bottom of page

