डा. अनुज की नवीन कृति, “बली मम्मा” मानवीय संबंधों और भावनाओं का एक अनूठा संगम है जो पाठक की अंतर चेतना को झंकृत कर उसके भीतर प्रविष्ट होती है और भावनात्मक संवेदना को देखने और परखने की नई दिशा प्रदान करती है। यह आभास दिलाती है कि आपसी संबंध किसी भाषा, अवस्था अथवा लिंग से प्रेरित नहीं होते हैं।
---
डॉ. अनुज वरिष्ठ हैन्डसर्जन व माइक्रोसर्जन हैं। अपनी सर्जिकल दक्षता के अतरिक्त डॉ. अनुज ने अपने शौक और जुनून को जीवित रखा और लेखन एवं संगीत में महारथ हासिल की। हिन्दी कविता एवं कहानी लेखन में आपने अब तक तीन पुस्तकें प्रकाशित की हैं जो मानवीय संवेदना एवं प्रेम दर्शाती हैं। आपने अंग्रेज़ी के भी तीन उपन्यास लिखे हैं जो मेडिकल से संबंधित जीवन और मानव चेतना को दर्शाते हैं। डॉ. अनुज एक ब्लॉगर हैं और प्रेम, आपसी संबंध एवं संस्कृति पर दो सौ से अधिक ब्लॉग्स लिख चुके हैं। इसके अतिरिक्त आपका यूट्यूब चैनल है- ‘अनुज की कहानी’ जिसमें इन्होंने मार्मिक कहानियाँ प्रेषित की हैं। इसके अलावा डॉ. अनुज को बागवानी और प्रकृति से विशेष प्रेम है।

