"बादलों के पार" एक लड़की (मिनी) की कहानी है, जो एक संवेदनशील और शांत बच्ची है। इसकी पृष्ठभूमि 1980- 90 की है। मिनी, शहर के पुराने मोहल्ले में रहती है। वह एक छोटे स्कूल में पढ़ती है और क्लास में हमेशा अव्वल आती है। उसका एडमिशन बड़े स्कूल में होता है, जहाँ अमीर घरों के बच्चे पढ़ने आते हैं। मिनी को वहाँ तालमेल बिठाने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। वो पढ़ाई में पिछड़ जाती है और अपना आत्मविश्वास खो देती है। अपनी, खोई पहचान और विश्वास को पाने की यात्रा में, मिनी को जो अनुभव होते हैं, जो नए साथी, उसे मिलते हैं, ये कहानी उसी पर आधारित है।
---
डॉ. संगीता तोमर एक उभरती हुई लेखिका हैं। एक सशक्त कहानीकार होने के साथ, एक प्रतिभाशाली कवियत्री भी हैं। इनकी लघुकथा एवं कहानियाँ ‘पलाश’, ‘कथा दशक’, ‘बाल-मन की कहानियाँ’, ‘अनाथ जीवन की कहानियाँ’, ‘कथा दर्पण’ आदि साझा संकलनों में प्रकाशित हो चुकी हैं। ये अपने उत्कृष्ट लेखन के लिए कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। डॉ. संगीता अंगेज़ी में भी लिखती हैं। 2021 में इनका अंग्रेजी उपन्यास 'Drizzle Of Love' प्रकाशित हुआ जिसे काफी सराहना मिली। इन्हें मध्य प्रदेश साहित्य संस्थान द्वारा 2020 में, ‘सृजन श्री’ से सम्मानित किया गया। 2021 में विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा ‘काव्य श्री सम्मान’ मिला। इन्हें हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच द्वारा ‘अमृता प्रीतम सम्मान’ प्राप्त हुआ है।

