पुस्तक ‘’जिंदगी से’ कथा संग्रह में संग्रहित कहानियाँ काल्पनिक हैं किन्तु लेखक और उसके परिवेश में रहने वाले लोगों की जिंदगी के अनुभवों से प्रेरित हैं। प्रत्येक कहानी समाज में परिस्थिति जन्य कारकों से प्रभावित हैं । हर एक कहानी का मूड अलग है। जैसे ‘एम्बुलेंस का ड्राइवर’ कोरोना महामारी के दौरान एक मनुष्य के लालच, भय और पश्चाताप की कहानी है। ‘पतंग बाज’ बाल मन को दर्शाती कहानी है। ‘रिश्ता’ पारिवारिक रिश्तों की ताकत बताती है। ‘क्विट इंडिया’ आजादी के पहले के आम भारतीय जनमानस की झलक दिखाती है। कहानी ‘दीवाना’ और ‘वेलेंटाइन डे’ में रोमांस है और ‘चुनावी भाषण’ में व्यंग है। शेष कहानियाँ भी जिंदगी के किन रोचक पहलुओं को छूती हैं? आप स्वयं पढ़ कर जानें।
--
रवि रंजन गोस्वामी एक सेवा निवृत भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं । आप एक द्विभाषीय लेखक भी है, जो हिन्दी और अंग्रेजी में लिखते हैं। गोस्वामी जी की हिंदी कहानियों को उनकी सादगी, भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक समावेश के लिए खास तौर पर सराहा जाता है। आपने 20 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की हैं। आपकी कुछ उल्लेखनीय प्रकाशित पुस्तकें हैं; नाकाम दुश्मन ,लुटेरों का टीला ,चम्बल, पलायन , अष्ट योगी, संकल्प (लघु उपन्यास ) एवं लिविंग विद घोस्टस। 2019 में, उन्हें स्टोरीमिरर पर "ऑथर ऑफ द ईयर" के लिए नामांकित किया गया था। उनके लघु उपन्यास अष्ट योगी' ने उन्हें 2021 में क्रिटिकस्पेस लिटरेरी अवार्ड दिलाया। 2024 में संकल्प के लिये आपने साहित्य स्पर्श अवॉर्ड प्राप्त किया। वर्तमान में आप कोचीन में रहकर साहित्य सेवा में संलग्न हैं । गोस्वामी जी का यह कथा संग्रह ‘जिंदगी से’ भी बहुत रोचक और पठनीय है। आशा है पाठकों को बहुत पसंद आयेगा।
top of page
SKU: RM000163
₹199.00Price
bottom of page

