वस्त्र मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। वस्त्र केवल शारीरिक संरक्षण का माध्यम ही नहीं हैं, अपितु वे मानव सभ्यता, संस्कृति, सामाजिक संरचना, जलवायु परिस्थितियों तथा वैज्ञानिक-तकनीकी विकास के स्तर को भी प्रतिबिंबित करते हैं। वस्त्र विज्ञान का अध्ययन रेशों की उत्पत्ति से लेकर सूत एवं वस्त्र निर्माण, परिष्करण, उपयोग, देखभाल तथा संरक्षण तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया को वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान करता है। इन्हीं तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए “वस्त्र विज्ञान के मूल सिद्धांत (Fundamentals of Textiles)” नामक इस पुस्तक का सृजन किया गया है। यह पुस्तक विशेष रूप से स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) स्तर के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
top of page
SKU: RM000201
₹399.00Price
bottom of page

