‘काश्वी’ को आपके हाथों तक पहुँचाना मेरे लिए केवल एक किताब प्रकाशित करना नहीं, बल्कि भावनाओं, अनुभवों और जीवन के अनकहे पलों को आपसे साझा करना है। इस संग्रह की हर कहानी और कविता जीवन के किसी न किसी सच, संघर्ष, स्मृति या संवेदना से जन्मी है। मैं चाहती हूँ कि आप इसे केवल पढ़ें नहीं, बल्कि ठहर-ठहर कर महसूस करें, अपने अनुभवों से जोड़कर समझें। कुछ पंक्तियाँ आपको सुकून देंगी, कुछ प्रश्न खड़े करेंगी, और कुछ आपको भीतर से झकझोर भी सकती हैं। यही इस पुस्तक का उद्देश्य है—सोच को जगाना, मन को स्पर्श करना और संवेदना को जीवित रखना। आपकी प्रतिक्रिया ही इस यात्रा को पूर्ण बनाएगी।”
Kashvi
SKU: RM000159
₹199.00Price

